बिहार उपचुनाव पर SC ने प्रशांत किशोर को दिया जवाब…….

प्रशांत किशोर की बिहार विधानसभा की तारीख बढ़ाने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. दरअसल जन सुराज पार्टी ने अपनी याचिका में बिहार में 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीख बदलने की मांग की थी.इस पर जस्टिस सूर्यकांत और उज्जल भूषण ने पीके की पार्टी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि हमें चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना पसंद नहीं है.पीके की पार्टी की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस सूर्यकांत और उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने कहा कि हम चुनाव प्रक्रिया में दखल देना पसंद नहीं करते, सारी व्यवस्था हो चुकी है, काफी रणनीतिक फैसले लिए जा चुके हैं. बेहतर होगा कि आप इसे वापस ले लें. साथ ही जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव की प्रक्रिया में दखल देने के लिए बहुत देर हो चुकी है और जन सुराज की याचिका खारिज कर दी.
