सोने की खरीद में भारत ने चीन को भी पछाड़ा……

सोने की खरीद में भारत ने चीन को भी पछाड़ दिया. पिछले तीन महीने में भारतीयों ने चीन से 51 फीसदी अधिक सोना खरीदा है.जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में भारतीयों ने 248.3 टन सोना खरीदा, जो चीन में इस अवधि में खरीदे गए सोने से 51 फीसदी ज्यादा है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के ताजा आंकड़े के मुताबिक भारतीयों ने ज्यादातर सोना सिक्कों और बार के रूप में खरीदा. वहीं जुलाई-सितंबर में भारत की पीली धातु की मांग साल-दर-साल आधार पर 18 फीसदी बढ़ी है.
