भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार चौथे सप्ताह गिर गया……

पिछले महीने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार चौथे सप्ताह गिर गया। 25 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.463 अरब अमेरिकी डॉलर घटकर 684.805 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया।इससे पहले के तीन हफ्तों में भंडार क्रमशः 3.7 अरब अमेरिकी डॉलर, 10.7 अरब अमेरिकी डॉलर और 2.16 अरब अमेरिकी डॉलर घटा। इस हालिया गिरावट से पहले भंडार 704.885 अरब अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
