आम आदमी पार्टी की सियासी बागडोर अपने हाथ में ले रखी…..

सीएम की कुर्सी भले ही केजरीवाल ने आतिशी को सौंप दी है, लेकिन आम आदमी पार्टी की सियासी बागडोर अपने हाथ में ले रखी है.विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मी को देखते हुए केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कमजोर दुर्ग को दुरुस्त करने में जुट गए हैं. कांग्रेस और बीजेपी के मजबूत नेताओं को केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी में शामिल कराकर दोनों को सियासी तौर पर बड़ा झटका दिया है.आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के पूर्व विधायक चौधरी मतीन के बेटे जुबैर अहमद और उनकी पत्नी शगुफ्ता चौधरी को पार्टी में शामिल कराया है. जुबैर अहमद कांग्रेस के बाबरपुर जिलाध्यक्ष रहे हैं तो उनकी पत्नी शगुफ्ता चौधरी कांग्रेस से पार्षद हैं. इसी तरह महरौली से बीजेपी के तीन बार विधायक रहे ब्रह्म सिंह तंवर को अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई है. इस तरह केजरीवाल ने उत्तरी और दक्षिण दिल्ली दोनों ही इलाके से दिग्गज नेताओं को अपने साथ मिलाकर सियासी और क्षेत्रीय बैलेंस बनाने की कवायद की है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]