रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल की कुल बिक्री 1,10,574 यूनिट हो गई……

रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल की कुल बिक्री अक्टूबर 31 प्रतिशत बढ़कर 1,10,574 यूनिट हो गई। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पिछले साल 84,435 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।आयशर मोटर्स ने कहा, अक्टूबर महीने में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिक्री 8,688 यूनिट रही, जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह 3,477 यूनिट थी।350 सीसी तक इंजन क्षमता वाले मॉडल की बिक्री पिछले साल अक्टूबर में 76,075 यूनिट की तुलना में इस साल 27 प्रतिशत बढ़कर 96,837 यूनिट हो गई। कंपनी के अनुसार, इसी तरह 350 सीसी से अधिक इंजन क्षमता वाले मॉडल की बिक्री सालाना आधार पर 64 प्रतिशत बढ़कर अक्टूबर में 13,737 यूनिट हो गई। अक्टूबर 2023 में यह 8,360 यूनिट थी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]