रेनू सागर:पटाखों की तड़ तड़ाहट से गुजा शिव मंदिर हुआ जमकर प्रदूषण

सोनभद्र रेनू सागर में दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग पटाखे जला रहे हैं। घरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया हुआ है।
जैसे अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर दिवाली के अवसर पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।
वैसे ही रेनू सागर शिव मंदिर के लोगों ने दिवाली मनाते हुए पटाखे चलाए। दिवाली के अवसर पर लोगों ने अपने घरों में भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना की।दिवाली के अवसर पर लोगों ने पटाखे जलाए। रेनू सागर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा है। लगभग 12:00 बजे रात तक पटाखे की तड़ तड़ाहट गूंजता रहा इन पटाखों के जलने से रेनू सागर शिव मंदिर के आसपास प्रदूषण तेजी से फैलने लगा।
