सोनभद्र: ओवर ब्रिज के नीचे रेल पटरी के पास संधिग्ध परिस्थितियों में छत विछत अवस्था में व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में मचा सनसनी

सोनभद्र: ओवर ब्रिज के नीचे रेल पटरी के पास संधिग्ध परिस्थितियों में छत विछत अवस्था में व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में मचा सनसनी

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो

डाला (सोनभद्र)– चोपन थाना अंतर्गत चौकी डाला क्षेत्र डाला के मां वैष्णो मंदिर के पास स्थित बग्घानाला रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे पटरी किनारे संधिग्ध परिस्थिति में छत विछत अवस्था में व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।

मिली जानकारी अनुसार थाना चोपन क्षेत्र के चौकी डाला अंतर्गत मां वैष्णो मंदिर के पास स्थित बग्घानाला रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे पटरी के किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का संधिग्ध परिस्थिति में छत विछत अवस्था में शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
घटनास्थल पर मौजूद चोपन रेलवे पुलिस के एएसआई निरंजन मिश्रा ने बताया कि रविवार की भोर करीब 3:00 बजे एक रेलवे ड्राइवर द्वारा चोपन रेलवे स्टेशन कंट्रोल रूम को रेलवे पटरी किनारे एक व्यक्ति के शव दिखाई देने की सूचना दिया गया । जिस पर मौके पर पहुंचकर डाला पुलिस चौकी को जानकारी दी गई जिस पर डाला पुलिस चौकी द्वारा मौके पर पहुंचकर शव की पहचान आस पास के लोगों से करते हुए शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई । समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]