झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- JMM के नेतृत्व वाला गठबंधन सभी 81 सीट पर लड़ेगा चुनाव

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाला गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीट पर चुनाव लड़ेगा।विधानसभा चुनाव की घोषणा जल्द ही होने की संभावना है क्योंकि विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी, 2025 को समाप्त हो रहा है।

सोरेन ने बैठक के बाद कहा, ”मैंने आज (सोमवार को) सभी कार्यकर्ताओं और कार्यकारी समिति के सदस्यों के साथ झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक में भाग लिया। हमने अपनी चुनाव तैयारियों की समीक्षा की और हमें विधानसभा चुनाव जीतने का भरोसा है। झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन सभी 81 सीट पर चुनाव लड़ेगा।”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]