आज इन 3 टीमों के बीच सेमीफाइनल की रेस, अब तक 5 देश बाहर

आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप अब आखिरी पड़ाव पर है। ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है, जबकि भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।दूसरी ओर ग्रुप बी से पॉइंट्स टेबल में बांग्लादेश और स्कॉटलैंड की टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं, जो अभी चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। इस तरह से ग्रुप बी से अभी सेमीफाइनल के लिए इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें के बीच रेस है।टूर्नामेंट में मंगलवार को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच टूर्नामेंट का आखिरी ग्रुप मैच है और इस मैच के साथ ग्रुप बी से सेमीफाइनल में जाने वाली टीमें तय हो जाएंगी। पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो इंग्लैंड की टीम इस ग्रुप में 1.716 नेट रनरेट के साथ टॉप पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका 6 पॉइंट्स और 1.382 नेट रनरेट के साथ दूसरे नंबर पर है। वेस्टइंडीज तीन मैचों में दो जीत और 1.708 नेट रनरेट के साथ तीसरे नंबर पर है।
