पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में एक बड़ा फैसला किया


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में एक बड़ा फैसला किया है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद बाबर आजम को टीम से बाहर कर दिया गया है।

वह दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में आराम करेंगे। बाबर को बाहर करने पर मिल-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। लेकिन पीसीबी को अपने फैसले की आलोचना बर्दाश्त नहीं है। बाबर के समर्थन में उतरने के कारण बोर्ड ने अपने एक खिलाड़ी को नोटिस थमा दिया है।

बाबर लंबे समय से रन नहीं कर पा रहे थे। उनकी फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय थी। बाबर का बल्ला अपने घर में भी नहीं चल रहा था और टीम को लगातार हार मिली थी। इसी कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है।

फखर जमां को मिला नोटिस

पाकिस्तान के बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज फखर जमां ने बाबर आजम को टीम से बाहर करने पर सवाल उठाए थे। पीसीबी को ये बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने फखर को नोटिस थमा दिया। फखर ने बाबर आजम को बाहर करने के लेकर विराट कोहली का उदाहरण दिया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]