निर्मला कॉन्वेंट स्कूल रेणुकूट, सोनभद्र में अध्ययनरत कक्षा-ग्यारहवीं एक मेधावी छात्रा सदफ सिद्दीकी को सांकेतिक रूप में “एक दिन की क्षेत्राधिकारी पिपरी, सोनभद्र” नियुक्त किया गया

निर्मला कॉन्वेंट स्कूल रेणुकूट, सोनभद्र में अध्ययनरत कक्षा-ग्यारहवीं एक मेधावी छात्रा सदफ सिद्दीकी को सांकेतिक रूप में “एक दिन की क्षेत्राधिकारी पिपरी, सोनभद्र” नियुक्त किया गया-

सांकेतिक रूप में नियुक्त क्षेत्राधिकारी पिपरी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं-

शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश-

शासन के मंशा के अनुरुप महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु *मिशन शक्ति फेज-5* के अभियान तहत जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं को देश-प्रदेश के संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुंचने की प्ररेणा व पदगत दायित्वों का निर्वहन करने हेतु जागरूकता लाने के क्रम में आज दिनांक-10.10.2024 को निर्मला कॉन्वेंट स्कूल रेणुकूट, सोनभद्र की ग्यारहवीं कक्षा में अध्ययनरत एक मेधावी छात्रा *सदफ सिद्दीकी* को सांकेतिक रूप में *“एक दिन की क्षेत्राधिकारी पिपरी”* बनाई गयी । आज दिनांक 10.10.2024 को क्षेत्राधिकारी पिपरी कार्यालय, रेणुकूट सोनभद्र में सांकेतिक क्षेत्राधिकारी पिपरी ने कार्यालय पर अपनी समस्या लेकर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]