वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना मांची पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-42/2024 में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में महिला उत्पीड़न सम्बन्धी अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मांची पुलिस टीम द्वारा थाना मांची पर पंजीकृत मु0अ0सं0-42/2024 धारा 376, 313, 386, 323, 506 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित अभियुक्त प्रशान्त कुमार उर्फ संदीप जायसवाल पुत्र जगदीश प्रसाद जायसवाल निवासी ग्राम पनिकप खुर्द थाना रायपुर जनपद सोनभद्र को आज दिनांक 30.09.2024 को नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण-
1. प्रशान्त कुमार उर्फ संदीप जायसवाल पुत्र जगदीश प्रसाद जायसवाल निवासी ग्राम पनिकप खुर्द थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
01. थानाध्यक्ष सूर्यभान थाना मांची, जनपद सोनभद्र ।
02. हे0का0 राजेश सिंह थाना मांची, जनपद सोनभद्र।
03. हे0का0 मो0 अकरम थाना मांची, जनपद सोनभद्र।
