अमर शहीद भगत सिंह के नारों से गूंजा कोटा ,ग्रामीणों ने किया श्रद्धासुमन अर्पित।

अमर शहीद भगत सिंह के नारों से गूंजा कोटा ,ग्रामीणों ने किया श्रद्धासुमन अर्पित।

राजेश तिवारी (संवाददाता)

ओबरा /सोनभद्र – चोपन विकास खंड के ग्राम पंचायत कोटा में शनिवार को दीपू शर्मा के नेतृत्व में अमर शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई।समारोह में कोटा ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।
जयंती के अवसर पर छात्रनेता दीपू शर्मा एवं लवकुश प्रजापति ने संयुक्त रूप से कहा की,”आज जिस महान क्रांतिकारी का जयंती है।

उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटक गए लेकिन अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने नही टेके।शहीद भगत सिंह का कहना था की अगर आज एक भगत सिंह अंग्रेजी हुकूमत के सामने झुकेगा तो भारत की आने वाली पीढ़ियां झुकती चली जायेंगी। इनके शहादत के बाद देश में जो क्रांति की ज्वाला उठी वह आजादी मिलने के बाद ही शांत हुई।
इस मौके पर ग्रामीणों ने तेलगुड़वा,कोटा,कोन , विंढमगंज मार्ग को लेकर भी विस्तृत चर्चा किया। सभी ग्रामवासियों ने मार्ग की स्थिति देखकर क्रमिक अनशन और जरूरत पड़ने पर भूख हड़ताल की योजना बनाई।उक्त के बावत जल्द जिलाधिकारी को सूचित करके कोटा ग्रामवासी दीपू शर्मा के नेतृत्व में धरना रखेंगे।इस मौके पर संजयअकेला,कामेश्वर, कृष्णा,संजय,सूरज,कन्हैया, राजेश,चंद्रेश,नीरज,जितेंद्र, अजीत,अभय,शिवा,रितेश आदि लोग मौजूद रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]