सोनीपत जिले में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत

हरियाणा के सोनीपत जिले में शनिवार (29 सितंबर) को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए.तीनों पीड़ितों के शव बुरी तरह जल गए और सात श्रमिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

फैक्ट्री को वेद नाम का एक स्थानीय निवासी चला रहा था, जो अपने घर से अवैध रूप से इसे संचालित कर रहा था. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, ‘अवैध पटाखे तैयार करने में इस्तेमाल किए जाने वाले रसायन में आग लग गई, जिससे विस्फोट हुआ.’

फैक्ट्री चलाने वाला व्यक्ति फरार

घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने मिलकर फैक्ट्री से शवों को निकाला. अवैध पटाखा फैक्ट्री चलाने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया है. सोनीपत पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]