लेबनान में घातक युद्ध हुआ तेज़, 700 लोगों की मौत, विस्थापन जारी

लेबनान में इसराइली बमबारी से बचने के लिए हज़ारों लोग सीरिया की तरफ़ भी जा रहे हैं। मध्य पूर्व में इसराइल और लेबनान के सशस्त्र गुट – हिज़बुल्लाह के बीच युद्ध में अचानक और व्यापक तेज़ी ने आने वाले दिनों में हालात और भी भीषण होने का भय उत्पन्न कर दिया है।अभी तक लगभग 700 लोगों के मारे जाने और हज़ारों अन्य लोगों के घायल होने की ख़बरें हैं। हज़ारों लोग सुरक्षा की तलाश में सीरिया की तरफ़ भी भाग रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र की मानवीय एजेंसियों ने शुक्रवार को बताया है कि लेबनान में इस तरह का घातक और भीषण देखा जा रहा है जो कम से कम एक पीढ़ी के दौर में नहीं देखा गया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]