बारिश के कारण नेपाल में बाढ़ से कम से कम 49 लोगों की मौत

नेपाल इन दिनों भयंकर बाढ़ की चपेट में है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लगातार बारिश के कारण नेपाल में बाढ़ से कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई है। कई दिनों से हो रही बारिश के चलते नेपाल के तराई वाले इलाकों में बाढ़ आ गई है।
वहीं दूसरी ओर नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही बारिश से बिहार में गंडक और कोसी नदी का जलस्तर काफी बढ़ा दिया है। जहां पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
शुक्रवार से ही नेपाल के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही थी। जिसके चलते नेपाल के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। भारी बारिश के बीच आपदा विभाग के अधिकारियों ने अचानक बाढ़ आने की चेतावनी भी जारी की थी।
