घोरावल पुलिस ने दुराचार और एससी एसटी मामले में आरोपित को किया गिरफ्तार

**घोरावल पुलिस ने दुराचार और एससी एसटी मामले में आरोपित को किया गिरफ्तार**

घोरावल सोनभद्र घोरावल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में (16) वर्षीय नाबालिक युवती के साथ हुवे बलात्कार से गर्भवती का गर्भपात कराने के जुर्म में पुलिस ने संबंधित धारा में किया चालान एक भ्रूण को कब्जे में लेकर डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जुडिया गांव के रहने वाले एक पिता ने आरोप लगाया की मैं और मेरी पत्नी मजदूरी का कार्य क्षेत्र में करते है रोज सुबह निकल जाते है काम की तलास में घर में सुनसान देख कर आलमगीर की बहन राजिया का पुत्र जुल्फिकार उर्फ कल्लू पुत्र इज़हार निवासी बनौरा थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र जो अपने ननिहाल जुडिया में ही रहता था घर में अकेला देखकर वो मेरी बिटिया को बहला फुसला कर 2 वर्ष से लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा जब गर्भवती हो गई तो 23 सितंबर को घर से ले जाकर गर्भपात करवा दिया।
मामले में पीड़िता के पिता के तहरीर पर घोरावल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित आरोपी के खिलाफ़ एससी एसटी और दुराचार का मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसका पुलिस द्वारा विवेचना शुरू कर दी गई है। और उन्होंने बताया की बुधवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर जुल्फिकार उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है। एवम भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच करने के लिए भेज दिया गया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]