सोनभद्र:समुदाय विशेष के पड़ोसी ने दलित किशोर के साथ किया कुकर्म , आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोनभद्र:समुदाय विशेष के पड़ोसी ने दलित किशोर के साथ किया कुकर्म , आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला /चोपन –चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के टोले के रहने वाले दलित वर्ग के एक किशोर को पड़ोस में रखने वाला समुदाय विशेष के एक व्यक्ति ने बहाने से जंगल ले जाकर उसके साथ कुकर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आते ही हड़कंप मच गया ।
घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन विजय कुमार चौरसिया से मिली जानकारी अनुसार आज बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र चोपन के एक गांव के टोले के निवासी द्वारा थाना चोपन पर लिखित तहरीर दी गई की मेरे पड़ोसी शराफत शाह पुत्र सिरताज शाह द्वारा मेरे 15 वर्षीय पुत्र के साथ अप्राकृति दुष्कर्म किया गया है तथा जाति सूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है ।
मिले तहरीर के आधार पर थाना चोपन में मुo अo सo196 /24 धारा 352/351(3) BNS व 3/4(2) पास्को एक्ट व 3(2)5,3(1) द,3(1) द एससी एसटी एक्ट बनाम सराफत शाह पुत्र सिरताज के विरुद्ध पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कि जा रही हैं ।
