महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ के एनएसएस द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत कोटा बस्ती में किया गया सघन सफाई कार्य और स्वास्थ्य सेवा प्रशिक्षण शिविर
महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ के एनएसएस द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत कोटा बस्ती में किया गया सघन सफाई कार्य और स्वास्थ्य सेवा प्रशिक्षण शिविर
स्वच्छ गांव ही स्वस्थ राष्ट्र की नींव …डाॅ विनोद कुमार पाण्डेय

शक्तिनगर / सोनभद्र।’राष्ट्रीय सेवा योजना’ महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ, एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर, सोनभद्र के तत्वावधान में 20 सितम्बर को प्रात:10 बजे से ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के चौथे दिन कोटा बस्ती ग्राम पंचायत के ज्वालामुखी-झरना बस्ती में सघन साफ-सफाई कार्य प्रारंभ किया गया। यह कार्य एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा तीन कार्य-दल बनाकर सम्पन्न किया गया जिसका नेतृत्व तीन कार्यक्रम अधिकारियों डाॅ प्रभाकर लाल, श्रीमती अजय लक्ष्मी और डाॅ विनोद कुमार पाण्डेय ने किया।

अभियान के दूसरे भाग में एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा बस्ती शक्तिनगर परिसर में ‘स्वास्थ्य सेवा प्रशिक्षण शिविर’ में सहभाग कर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ नृपेन्द्र सागर से “डेंगू बुखार” के बचाव और इसके इलाज में जन-जागरूकता की भूमिका का प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। स्वास्थ्य केंद्र में आये अन्य मरीज के साथ जनसंवाद कर उनसे अपने आस-पास के क्षेत्र में स्वच्छता के लिए प्रयास करने का भी आग्रह किया गया। इसी क्रम में स्वयंसेवकों द्वारा घर-घर जाकर स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। यहां ज्ञात है कि एनएसएस के बैनर तले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा बस्ती शक्तिनगर में 23 सितम्बर 2024 तक ‘स्वास्थ्य सेवा प्रशिक्षण शिविर’ सम्पन्न होना है। शिविर का संचालन कर रहे डॉ विनोद कुमार पाण्डेय (कार्यक्रम अधिकारी इकाई-तृतीय) ने शिविर को प्राप्त हो रहे जन सहयोग व समर्थन के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया। श्रीमती अजय लक्ष्मी (कार्यक्रम अधिकारी इकाई द्वितीय) ने इस शिविर के सहभागी स्वयंसेवकों का स्वच्छता के संकल्प को पूर्ण करने का आह्वान किया। डाॅ प्रभाकर लाल (कार्यक्रम अधिकारी इकाई प्रथम) ने अभियान में सहयोग दे रहे सभी संस्थाओं व सदस्यों के प्रति सादर धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन में मनीष, शिवम, निलू, निशु, किशोरी, रिंकी, आनंद सेठ, अंजली की सहभागिता महत्वपूर्ण रही।
