रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-570/2024 धारा 87,137(2),352,351(2),64ड भारतीय न्याय संहिता व 5 L/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-570/2024 धारा 87,137(2),352,351(2),64ड भारतीय न्याय संहिता व 5 L/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

दिनांक-21.09.2024 को वादी हेमनाथ यादव पुत्र स्व0 अमरनाथ यादव निवासी ग्राम शिवखरी रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी मोहित यादव पुत्र शिवलाल यादव उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी ग्राम परासी पाण्डेय थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, वादी के नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-570/2024 धारा 87, 137(2), 352, 351(2), 64ड भारतीय न्याय संहिता 2023 व 5 L/6 पॉक्सो एक्ट बनाम मोहित यादव पुत्र शिवलाल यादव उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी ग्राम परासी पाण्डेय थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र पंजीकृत किया गया ।
श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में महिला उत्पीड़न सम्बन्धी अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त मोहित यादव पुत्र शिवलाल यादव उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी ग्राम परासी पाण्डेय थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को आज दिनांक 21.09.2024 को समय 09.30 बजे परासी पाण्डेय थाना रॉबर्ट्सगंज से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण-
मोहित यादव पुत्र शिवलाल यादव निवासी ग्राम परासी पाण्डेय थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 19 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः
01. उ0नि0 बृजेश पाण्डेय चौकी प्रभारी हिन्दुआरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
02. हे0का0 अनीश यादव चौकी हिन्दुआरी, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
03. का0 देवेन्द्र कुमार चौकी हिन्दुआरी, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]