परीक्षा में चीटिंग रोकने के लिए सरकार ने उठाया कदम ,झारखंड में सुबह 8 बजे से पांच घंटे के लिए इंटरनेट बंद

झारखंड में जनरल ग्रेजुएट लेवल कंबाइंड कंप्टेटिव एग्जामिनेशन (JGGLCCE) से पहले राज्य सरकार ने शनिवार और रविवार को पांच घंटे के लिए इंटरनेट सर्विसेज पर रोक लगाने का फैसला किया है. हेमंत सोरन सरकार की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि दो दिन सुबह 8 बजे से दोपहर के डेढ़ बजे तक इंटरनेट सेवा निलंबित रहेंगी.
परीक्षा में चीटिंग रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परीक्षा की तैयारियों के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि परीक्षा के दौरान “किसी भी तरह की लापरवाही किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.” उन्होंने एक्स (X) पर एक पोस्ट में कहा, “अगर कोई परीक्षा के दौरान कोई गलत काम करने की कोशिश करता है, तो हम उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे.”झारखंड गृह विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है 21-22 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर के 1.30 बजे तक, “फिक्स्ड टेलीफोन लाइनों पर आधारित वॉयस कॉल और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी जारी रह सकती है. इस आदेश का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा-223 और भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम 1885 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी.”
