लंबे समय से कैंसर से जूझ रही अनुभवी मलयालम अभिनेता कवियूर पोन्नम्मा का हुआ निधन

अनुभवी मलयालम अभिनेता कवियूर पोन्नम्मा का शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सात दशकों के शानदार करियर के साथ, पोन्नम्मा कुछ समय से उपचाराधीन थीं।लंबे समय से वरिष्ठ अदाकारा कैंसर से जूझ रही थीं। पोन्नम्मा ने 700 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। जिनमें उन्होंने मुख्य रूप से मां की भूमिकाएं निभाई हैं। उन्हें चार बार राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
शानदार रहा कवियूर पोन्नम्मा का करियर फिल्म इंडस्ट्री के सूत्रों की मानें तो अनुभवी अभिनेत्री का पार्थिव शरीर शनिवार को कलामासेरी म्यूनिसिपल टाउनहॉल में रखा जाएगा, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद, इसे अलुवा स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा, जहां परिसर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी हो कि कवियूर पोन्नम्मा का इंडस्ट्री में छह दशक से लंबा करियर रहा। इस दौरान उन्होंने 700 से अधिक फिल्मों में काम किया।
