खाते से उड़ा दिया 4837 रुपये  -साइबर क्राइम मे दर्ज हुई एफआई आर

खाते से उड़ा दिया 4837 रुपये
-साइबर क्राइम मे दर्ज हुई एफआई आर उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो महुली (सोनभद्र) : वाराणसी से प्रकाशित अखबार के महुली स्थित पत्रकार साइबर क्राइम का शिकार हो गया। झांसा देकर उसके खाते से 4837 रुपये निकाल लिया गया। पत्रकार ने साइबर क्राइम थाने मे मामला दर्ज करा दिया है।
मामला वाराणसी से प्रकाशित महुली रिपोर्टर विवेकानंद मिश्रा का है। श्री मिश्रा के मुताबिक शनिवार की सुबह 10.30 के आसपास मोबाईल नंबर 8961508431 से फोन आया। उसने अपना नाम कोई शर्मा बताया और कहाकि आपका एयरटेल पेमेंट बैंक का खाता बंद हो जायेगा। इसके पहले भी बैंक की तरफ से आपको मैसेज किया गया था।
क्योंकि बात करने वाला आरोपी एयरटेल का लोगो के साथ बात कर रहा था पत्रकार भी यकीन कर लिया। इसो दौरान विवेकानंद के मोबाइल पर एक ओटीपी आती है और वे उस ओटीपी को विवेकानंद उस आरोपी को बता देते है। ओटीपी मिलते ही विवेकानंद के खाते से 4837.76 रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिया जाता है।विवेकानंद मिश्रा हीराचक दुद्धी के निवासी है।उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930 पर मामला पंजीकृत करा दिया गया है। क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि 1930 पर काल करने से खाता होल्ड हो जायेगा और मामले की जाँच शुरू हो जाएगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]