हरियाणा में कांग्रेस की पहली लिस्ट में कितने OBC-दलित…….

कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 31 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। कांग्रेस ने बीजेपी के बगावत जैसे हालात से बचने के लिए सेफ गेम खेला है।इसके लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी 4 बैठक हुईं। वहीं 3 मीटिंग केंद्रीय चुनाव समिति की भी हुईं। हालांकि इससे पहले यह दावा किया जा रहा था कि कांग्रेस 55 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि कांग्रेस ने जंबो लिस्ट की बजाय 31 उम्मीदवारों की लिस्ट ही क्यों जारी की?कांग्रेस की पहली लिस्ट में 28 नाम तो वे ही हैं जो पहले विधायक थे। इनके टिकट पहले से तय थे, इनकी सीटों पर कोई दूसरा बड़ा दावेदार भी नहीं था। पार्टी ने सिर्फ 3 सीटों पर चेहरे बदले हैं। कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व ने इस लिस्ट के जरिए सभी गुटों को साधने की कोशिश की। कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के 24 और कुमारी शैलजा के चारों विधायकों को टिकट दी हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादवके बेटे चिरंजीव राव को भी टिकट दी है। पार्टी ने नूंह हिंसा केस में फंसे चारों विधायकों और दूसरे दलों से आए 2 नेताओं को भी टिकट दी हैं।
