BJP और RSS बदल रही रणनीति……

उत्तर प्रदेश में जातीय जनगणना का मुद्दा भारतीय जनता पार्टी को भारी पड़ गया. विपक्ष ने जिस मुखरता से इस मुद्दे को जनता के बीच उठाया उसका नुकसान बीजेपी को उठाना पड़ा है.ऐसे में अब बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ दोनों इस मुद्दे पर अपनी रणनीति में बदलते करते हुए दिखाई दे रहे हैं. केरल में आरएसएस की समन्वय बैठक में जातीय जनगणना की तरफदारी की गई, जिसे डैमेज कंट्रोल के तौर पर देखा जा रहा है.केरल की बैठक में आरएसएस नेता सुनील आंबेकर ने जातीय जनगणना को देख की एकता और अखंडता के लिए जरूरी बताया और कहा कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. संघ के इस बयान को पिछड़ों को फिर से अपने साथ लाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है. संघ और बीजेपी दोनों इस मुद्दे पर कोई जोखिम लेना नहीं चाहते हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]