शिवसेना के पूर्व पार्षद की हत्या की जांच करेगी CBI….

मुंबई हाईकोर्ट ने शुक्रवार को शिवसेना (UBT) के पूर्व पार्षद अभिषेक घोसालकर की हत्या की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी। इस दौरान अदालत ने कहा कि पुलिस ने मामले में कुछ पहलुओं की जांच नहीं की है।जस्टिस रेवती मोहिते डेरे के नेतृत्व वाली खंडपीठ ने घोसालकर की पत्नी तेजस्वी घोसालकर की याचिका स्वीकार कर ली, जिसमें उन्होंने मामले में शहर की पुलिस द्वारा की गई जांच पर चिंता जताते हुए सीबीआई जांच का आग्रह किया था।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]