मोदी ने जल संचय जन भागीदारी योजना की शुरुआत की…..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल मौजूदगी के साथ सूरत के इनडोर स्टेडियम से जल संचय जन भागीदारी योजना की शुरुआत की। इस लॉन्च के साथ प्रधानमंत्री ने कहा कि यह योजना अब देश के 140 करोड़ नागरिकों की भागीदारी के साथ एक जन आंदोलन का रूप ले रही है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केन्द्रीय जल मंत्री सीआर पाटिल समेत कई मंत्री और सभी जिलों के कलेक्टर भी ऑनलाइन जुड़े।
