इंडियन रेलवे ने स्वास्थ्य देखभाल नीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया….
इंडियन रेलवे ने स्वास्थ्य देखभाल नीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। विभाग ने विशिष्ट चिकित्सा पहचान (यूएमआईडी) कार्ड जारी करने का फैसला लिया है।यह रेलवे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक नई सुविधा है। जिसके जरिए उन्हें देश भर के प्रमुख अस्पतालों में इलाज के लिए एक विशिष्ट पहचान प्रदान करेगा। इस कार्ड की कीमत मात्र 100 रुपये है, जिसे एक आसान सी प्रक्रिया के तहत बनाया जा सकता है।
