चतरा जिले के टंडवा में एक निर्माणादीन रेलवे ओवरब्रिज का सरिया गिरने से तीन मजदूर सरिया के नीचे दब गए, जिनमें से दो मजदूरों की मौत

चतरा जिले के टंडवा में एक निर्माणादीन रेलवे ओवरब्रिज का सरिया (छड़) गिरने से बड़ा हादसा हो गया है. इस हादसे में तीन मजदूर सरिया के नीचे दब गए, जिनमें से दो मजदूरों की मौत हो गई है जबकि एक की हालत नाजूक बनी हुई है.जानकारी के मुताविक निर्माणाधीन शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाईन निर्माण में लगी इरिकॉन कंपनी के बुकरू गांव स्थित ब्रिज संख्या 102 का सरिया खिसकने से ब्रिज निर्माण कार्य में लगे डेड दर्शन मजदूरों में से आधा दर्जन मजदूर धराशाई हुए सरिया के नीचे दब गए.
घटना के बाद अन्य मजदूरों के सहारे सरिया के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकलने का प्रयास किया गया. जिसमें से कुछ मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन सरिया के बीच में दब जाने के कारण एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई. जबकि गंभीर रूप से घायल दो मजदूरो को आनन-फानन में इलाज के लिए सिमरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
