रूस में 22 लोगों के साथ उड़ान भर रहा एक हेलीकॉप्टर लापता

रूस में 22 लोगों के साथ उड़ान भर रहा एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। लोकल मीडिया ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हेलीकॉप्टर में 19 यात्रियों के अलावा चालक दल के 3 सदस्य थे।बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के तुरंत बाद रडार से गायब हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस वक्त हेलीकॉप्टर लापता हुआ उस वक्त वह सुदूर पूर्व के कामचटका क्षेत्र के वाचकाज़ेट्स ज्वालामुखी के पास उड़ान भर रहा था। हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
