भारतीय डेट मार्केट में अगस्त में अब तक 11,336 करोड़ रुपये का निवेश……

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की ओर से भारतीय डेट मार्केट में अगस्त में अब तक 11,336 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इसके साथ ही 2024 साल की शुरुआत से अब तक डेट मार्केट में विदेशी निवेश बढ़कर एक लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है।एफपीआई द्वारा 2024 की शुरुआत से अब तक भारतीय डेट मार्केट में 1,02,354 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। डेट मार्केट में अगस्त में अब तक 11,366 करोड़ रुपये, जुलाई में 22,363 करोड़ रुपये, जून में 14,955 करोड़ रुपये और मई में 8,760 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश हुआ है।
