अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कावरियों के बीच शरबत वितरण किया
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कावरियों के बीच शरबत वितरण किया।

राजेश तिवारी (संवाददाता)
ओबरा / सोनभद्र – डाला नगर पंचायत में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोनभद्र जिले के कार्यकर्ताओं ने डाला बजार मे सेवार्थ विद्यार्थियों के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चोपन नगर से आने वाली भव्य कांवर यात्रा को ध्यान में रखते हुए डाला बजार मे अ.भा.वि.प कार्यकर्ताओं ने यह SFS के माध्यम से जल एवं शरबत वितरण किया
सावन माह के पवित्र महीने में यह भव्य कांवर यात्रा प्रत्येक वर्ष जल भरने के लिए चोपन घाट पर बड़ी संख्या में जिला भर से भक्त चोपन घाट से जल भरकर डाला में विराजमान अचलेश्वर महादेव मंदिर पर जला अभिषेक के लिए प्रस्थान करते हैं |
इस अवसर पर विभाग सह सयोजक सौरभ सिंह पंकज ने बताया की अ.भा.वि.प के सेवार्थ विद्यार्थियों के माध्यम से जागरूकता लाने का काम करती हैं। इसी क्रम में तहसील सह संयोजक अभय सिंह ने बताया की यह कांवर यात्रा में जिला भर बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं.जो चोपन घाट से जल भरकर डाला नगर में विराजमान अचलेश्वर महादेव मंदिर में जला अभिषेक के लिए प्रस्थान करते हैं कांवर यात्रा को ध्यान में रखकर सेवार्थ विधार्थी के कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी श्रद्धालुओं को जल शरबत वितरण किया.। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तहसील संयोजक अभय प्रताप सिंह तहसील सहसंयोजक आशीष अग्रहरी चोपन नगर मंत्री राजबली संजय डाला नगर मंत्री श्याम पाठक आकाश पटेल आशीष विकास अभिनव अमन विनय प्रकाश रवि शर्मा पंकज यादव अरविन्द गुप्ता धीरेंद्र मिश्रा.आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे|
