ओबरा तहसील परिसर हुआ जलमग्न, लोगों को करना पड़ा मुसीबत का सामना
ओबरा तहसील परिसर हुआ जलमग्न, लोगों को करना पड़ा मुसीबत का सामना।

राजेश तिवारी (संवाददाता)
ओबरा /सोनभद्र – स्थानीय तहसील अंतर्गत तहसील परिसर की भवन इन दिनों जर्जर स्थिति पर आंसू बहा रहा है। इसी क्रम में बताते चले कि इन दिनों बरसात के कारण तहसील परिसर सहित कंप्यूटर सेक्शन आदि में पानी भर जाने के कारण अधिवक्ताओं, लेखपाल समेत वादकारियों को काफी

कठिनाइयों का सामना करना पड़ा वही मौके पर अधिवक्ता गण , वादकारी इधर उधर झमाझ बारिश से बचते नजर आये । जहां पर तमाम क्षेत्रों से वादकारियों को तहसील के कामकाज को लेकर आना जाना रहता है वहीं आज बरसात होने के कारण पूरा तहसील परिसर जलमग्न हो गया जिससे तमाम क्षेत्रों से आने जाने वाले लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।
