एक युवक ने इंदिरानहर पुल पर बाइक खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी

सुल्तानपुर हाईवे पर सोमवार सुबह एक युवक ने इंदिरानहर पुल पर बाइक खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी। इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।
गोसाईगंज कोतवाली प्रभारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि फहद पुत्र सैद अली निवासी सहादतगंज पुराना चबूतरा निवासी फ़हद (22) सुल्तानपुर रोड से इंदिरा नहर में कूद गया।
इस सूचना पर थाना गोसाईगंज पुलिस मौके पर पहुंची नहर में डूबे हुए फहद की तलाश की जा रही है। परिजन भी मौके पर मौजूद हैं। नहर में पानी का बहाव काफ़ी तेज है। एसडीआरएफ को मौक़े पर बुलाया गया है। फहद की मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद हुआ है। एक डायरी भी मिली है जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात लिखी है
