डिप्टी सीएम पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने जोरदार जुबानी हमला बोला

उत्तर प्रदेश में सोमवार को विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन था. इस दिन एक बार फिर से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और समाजवादी पार्टी नेताओं के बीच सियासी जुबानी जंग देखने को मिली है.

अब डिप्टी सीएम पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने जोरदार जुबानी हमला बोला है.

शिवपाल यादव ने कहा, ‘देखिए वह केवल बड़बोले मंत्री हैं. उनके पास कोई काम नहीं है. वह केवल लखनऊ से दिल्ली और दिल्ली से लखनऊ की करते रहते हैं. वह अपना विभाग सही से चला पा नहीं रहे हैं. मुख्यमंत्री जी ने उन्हें खुद ही झुनझुना पकड़ा दिया है, उन्हें कोई काम नहीं है.’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]