मोदी से लेकर ट्रंप तक फैशन शो करते कैसे देखेंगे ग्लोब लीडर,एलन मस्क ने कहा AI जरिया दिखाया

टेस्ला के CEO एलन मस्क ने सोमवार (23 जुलाई) को एक AI-जनरेटेड वीडियो शेयर किया, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सहित प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के साथ एक वर्चुअल फैशन शो दिखाया गया।

वीडियो में हर नेता को अनोखा पोशाक दिखाया गया है क्योंकि वे डिजिटल रनवे पर चलते दिख रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट में एलन मस्क ने कहा, “AI फैशन शो के लिए ये सही समय है।”

वीडियो की शुरुआत पोप फ्रांसिस एक सफेद पफर कोट पहने हुए दिख रहे हैं, जो एक शानदार सर्दियों का पोशाक है। उन्होंने कमर पर सोने की बेल्ट भी पहनी है। उन्होंने एक हाथ में एक बड़ा, अलंकृत क्रॉस और दूसरे हाथ में पवित्र जल का छिड़काव किया हुआ था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एआई फैशन वीडियो में एक जीवंत, बहुरंगी पोशाक पहने हुए दिखाया गया था। उनका पोशाक मल्टीकलर का है। जिसमें भगवा रंग प्रमुखता से दिखाया गया है। उनके ड्रेस में ज्यामितीय पैटर्न और प्रतीकों के साथ एक लंबा, पैचवर्क कोट शामिल है, जिसमें पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन को मिक्स किया गया है। पीएम मोदी ने इसके साथ काले रंग का चश्मा पहने हुए दिखे हैं। जो उनके लुक को एक स्टाइलिश और समकालीन टच देता है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]