प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र से पहले देश को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र से पहले देश को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, आज सावन का पहला सोमवार है. इस पावन दिन पर एक महत्वपूर्ण सत्र शुरू हो रहा है. मैं सावन के पहले सोमवार पर देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं.आज संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. आज पूरे देश की नजर इस पर है। यह एक सकारात्मक सत्र होना चाहिए.
पीएम मोदी ने कहा, ये गर्व का विषय है कि 60 साल के बाद कोई सरकार तीसरी बार वापस आए और तीसरी पारी का पहला बजट रखने का सौभाग्य प्राप्त हो. यह भारत के लोकतंत्र की गरिमामय घटना के रूप में देश इसे देख रहा है.
