राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना रोड बनाओ संघर्ष समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना रोड बनाओ संघर्ष समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान।

राजेश तिवारी (संवाददाता)

ओबरा / सोनभद्र – राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना द्वारा तेलगुड़वा, कोन, कचनरवा रोड बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले कोटा, डहकूडंडी,सलैयाडीह और हर्रा मे हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि आम आदमी को जगाने का काम हमारी संस्था कर रही है जिसमें सैकड़ो लोगों ने अपना हस्ताक्षर और मोबाइल नंबर दिया है । जनता हताश और परेशान हो चुका है।आम आदमी को चलने के लिए रोड जरूरी है और नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा । इस दौरान रविंद्र शर्मा,कन्हैयालाल, आतिश चंद्रवंशी, पारस गौड़, शरिफ खान,त्रिलोकी मिश्रा, अविष्कार चंद्रवंशी , अनुज शर्मा, शशि जायसवाल,दीपू शर्मा,अजय कुमार ,शीतल प्रसाद जायसवाल,राजमणि जायसवाल, सुरेंद्र जायसवाल, राजेश हलुवाई समेत दर्जनो लोग उपस्थित रहे ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]