सर्पदंश से महिला की हुई मौत घर में फैला मातम का माहौल
सर्पदंश से महिला की हुई मौत घर में फैला मातम का माहौल

संवाददाता मिलिन्द कुमार
घोरावल सोनभद्र घोरावल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परसौना गांव में बृहस्पतिवार की रात एक महिला को सर्पदंश से मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार परसौना गांव निवासी सुशीला देवी (55) देर रात शौच के लिए खेत में गई थी वही किसी विषैले जन्तु ने काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ती नजर आई तो वह घर की तरफ भाग कर गई घर पहुंचते अचेत होकर गिर गई जब तक उसके परिजन उसे कही ले जाने की सोच रहे थे की उसी बीच उसकी मौत हो गई
