तेलगुडवा में अनियंत्रित बाइक सवार सड़क पर गिरकर हुआ घायल

तेलगुडवा में अनियंत्रित बाइक सवार सड़क पर गिरकर हुआ घायल

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

ओबरा / सोनभद्र -चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलगुड़वा के पास बुधवार की दोपहर मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से चोपन सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार युवक 24 वर्षीय सुरज पुत्र लाल जी निवासी मालोघाट ओबरा से अपने घर वापस जा रहा था कि तेलगुड़वा पेट्रोल पंप के पास डिवाडर से टकराते हुए गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और घटना की सूचना एम्बुलेंस को दी।स्थानीय लोगों द्वारा पीआरवी को फोन किया गया तो फोन बीप का आवाज देता रह गया फोन नही लग सका। सूचना पाकर मौके पर पहुँची एम्बुलेंस ने घायल युवक को चोपन सामुदायिक अस्पताल ले गई। घटना के बाद चोपन पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घटना स्थल का जायजा लिया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]