संदिग्ध परिस्थिति में खून से लथपथ मिला युवक का शव
संदिग्ध परिस्थिति में खून से लथपथ मिला युवक का शव

राजेश तिवारी ( संवाददाता)
ओबरा ( सोनभद्र) – ओबरा संपर्क मार्ग पर स्थित बिल्ली रेलवे क्रॉसिंग के समीप विकास नगर कॉलोनी में एक युवक का खून से लतपथ संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई ।
पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर कॉलोनी में सोमवार की सुबह शव मिलने की जानकारी होते ही आसपास के लोगों को भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी चारु द्विवेदी व डाला पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जूट गई । मृतक की पहचान लगभग 30 वर्षीय सूरज पुत्र बच्चन निवासी बिल्ली गांव के रूप में की गई है।
