अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने परिसर चलो यात्रा के दौरान शहिदों को किया नमन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने परिसर चलो यात्रा के दौरान शहिदों को किया नमन

राजेश तिवारी ( संवाददाता )

ओबरा / सोनभद्र – ओबरा तहसील के अन्तर्गत डाला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत का परिसर चलो यात्रा सोमवार को डाला शहीद स्थल पहुंचा।जहां परिषद कार्यकर्ताओं ने डाला गोलीकाण्ड में शहीद हुए लोगो को नमन किया।कार्यकर्ताओं ने मोटरसाईकिल जुलूस निकाल लोगो को जागरूक किया।

बताया गया कि परिसर चलो अभियान के तहत अधिक से अधिक छात्रों को कॉलेज पहुंचने और शैक्षणिक संस्थानों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है इसके लिए एबीपी के सभी सदस्य युवाओं के बीच जाएंगे निजी संस्थानों में समन्वय स्थापित करके युवाओं को कैंपस की ओर लौटने का भरसक प्रयास करेंगे। इसके लिए जनपद के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभा भी आयोजित की जा रही है यात्रा का समापन बीएचयू वाराणसी में होगा।इस दौरान अभाविप के प्रात संगठन मंत्री अभिलाष, प्रांत मंत्री नमन श्रीवास्तव, काशी प्रान्त के राष्ट्रीय संयोजक एसएफडी पायल राय,दो जिला संगठन मंत्री विवेक,सौरभ सिंह पंकज विभाग सहसंयोजक आदि लोग मौजूद रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]