अनपरा पुलिस द्वारा चोरी से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व चोरी किया हुआ सामान बरामद

थाना अनपरा पुलिस द्वारा चोरी से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व चोरी किया हुआ सामान बरामद-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे चोरी पर अंकुश लगाये जाने वाले अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में दिनांक 25.05.2024 को समय लगभग 09.40 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना अनपरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 111/2024 धारा 380 भादवि से सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त शशिशंकर गुप्ता उर्फ दीपू पुत्र रोहित लाल गुप्ता निवासी एचएससीएल कालोनी अनपरा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को एचएससीएल कालोनी मोड मेन रोड डुबुलगंज से एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व घटना में चोरी किया गया 28 अदद मोबाइल फोन, एक लैपटॉप एचपी कंपनी का, मोबाइल चार्जर, इयरफोन आदि बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा उक्त अवैध शस्त्र की बरामदगी के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-112/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।

*बरामदगी का विवरण-
1.01 अदद लैपटॉप एचपी कम्पनी, 09 अदद ITEL कम्पनी मोबाइल, 06 अदद JIO कम्पनी मोबाइल, 02 अदद SAMSUNG कम्पनी मोबाइल, 01 अदद KARBONN कम्पनी मोबाइल, 03 अदद NOKIA कम्पनी मोबाइल, 05 अदद SNEXIAN कम्पनी मोबाइल, 01 अदद HEEMAX कम्पनी मोबाइल, एक अदद IKALL कम्पनी मोबाइल, 02 अदद नेक ईयर फोन, 02 अदद मोबाइल चार्जर, 03 अदद मोबाइल रिपेयर वाला तथा 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण-
1.शशिशंकर गुप्ता उर्फ दीपू पुत्र रोहित लाल गुप्ता निवासी एचएससीएल कालोनी अनपरा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र ।

*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 संजय कुमार सिंह थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
2.हे0का0 श्रवण कुमार प्रजापति थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]