दो बाइकों की आपस में भिड़ंत, गंभीर रूप से हुए घायल रेफर

दो बाइको की आपस में भिड़ंत, गंभीर रूप से हुए घायल रेफर

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

दुद्धी,सोनभद्र : दुद्धी के एचडीएफसी बैंक के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर तेज रफ्तार दो बाइक आमने सामने भीड़ गई जिसमे दोनो बाइक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए । घायल बाइक चालकों में जाहिद पुत्र निजाम शाह उम्र 19 निवासी दुध्दी व दयाचंद्र पुत्र चंद्रदेव कुशवाहा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम रजखड है जो गंभीर रूप से घायल है लोगो की मदद से दोनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया जहा प्राथमिक उपचार के बाद जिला रेफर कर दिया गया । ज्ञातव्य हो की इन दिनों कस्बा में नए बच्चो व बाइक रेसरो में आए दिन होड़ मची रहती है जो आए दिन दुर्घटना का कारण बनती जा रही है । पुलिस प्रशासन से इस तरह के नवयुवक व बाइक रेसरो के विरुद्ध जो नाबालिग है उनके विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की गई है ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]