दिल्ली की रैली में बोले अमित शाह BJP को 4 चरण के चुनाव में ही मिल चुका है बहुमत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर जनसभा की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के साथ-साथ

आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला. शाह ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार, बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने लगभग 270 सीट जीत ली हैं और चुनाव के अगले चरणों में यह 400 का आंकड़ा पार कर जाएगा.

उन्होंने भ्रष्टाचार, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और राम मंदिर जैसे मुद्दों पर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कुछ नहीं कर सकते. पीओके हमारा है या नहीं? उन्होंने जोर देकर कहा कि हम पीओके को वापस ले लेंगे. पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, आज पीओके में लगते हैं. पहले कश्मीर में पथराव होता था आज पीओके में स्ट्राइक हो रहा है. पहले कश्मीर में टूरिस्टों को आने नहीं देते थे, आज पाकिस्तान में आटे खाने के लिए लाले पड़े हुए हैं.

तीन तलाक और सीएए को लेकर बोला हमला

शाह ने कहा कि देश में ये परिवर्तन नरेंद्र मोदी जी के कारण आया है. ये राहुल गांधी कहते हैं कि हम वापस आएंगे तो 370 को वापस लाएंगे. ये कहते हैं हम आएंगे तो तीन तलाक वापस लाएंगे. ये कहते हैं हम सीएए को निरस्त कर देंगे. ये वो लोग हैं जिनको भारत में कोई समर्थन नहीं करता है.

दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये ऑड-ईवन में विश्वास करते हैं. ये कहते हैं कि ऑड के दिन में वो भ्रष्टाचारियों की लंबी लिस्ट लेकर भाषण करते हैं. ईवन दिन होता है तो सभी भ्रष्टाचारियों के साथ मिलकर घमंडिया गठबंधन बनाते हैं. ऑड दिन में दिल्ली का मालिक बनते हैं और ईवन दिन पर देश का मालिक बनने का सपना देखते हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]