नशेड़ियों की गालियां से महिलाओं को होना पड़ रहा लज्जित पुलिस को सूचना देने पर पुलिस बैठी है मौन

रेनू सागर चौकी अंतर्गत रेनू सागर शिव मंदिर वार्ड नंबर 13 में नशेड़ियों के झूंड लगाकर घूम रहे कहीं भी किसी के घर के बाहर नशे की हालत में खड़े होकर गंदी-गंदी मां बहनों को गालियां देते हैं यहां तक की महिलाएं वहां से जाने के लिए बोलती है तो महिलाओं को ही गंदी गंदी गाली देने लगते हैं

यहां तक की महिलाओं से मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं इसकी सूचना 100 नं० पुलिस को दी जाती है तो पुलिस आकर अपनी खूबसूरती निखार के चली जाती है दोबारा उस विषय में आती ही नहीं रेनू सागर चौकी पर लिखित सूचना देने पर भी ऐसे नशेड़ियों को पुलिस नहीं पकड़ती है ऐसे में इन नशेड़ियों का और भी हौसला बुलंद हो जाता है और ऐसे नशेड़ी पुलिस का ही धमकी दिखाने लगते हैं की बुलाव पुलिस मेरा क्या उखाड़ लेगी ऐसे नशेड़ियों के इस कारनामे से महिलाओं को गलियां सुनकर लज्जित होना पड़ता है ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]