छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में बारिश-आंधी का अलर्ट
छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में बारिश-आंधी का अलर्ट (CG Weather Today)

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी चलने की चेतावनी जारी की है. जिन जिलों के लिए यह चेतावनी दी गई है उनमें गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा शामिल हैं. इन जिलों में आंधी के साथ-साथ बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर और कोंडागांव जिलों के एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. जबकि नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर जिलों के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं बीजापुर और सुकमा के कई स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
