पीएम नरेंद्र मोदी आज काशी में करेंगे रोड शो…..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मई को वाराणसी के दौरे पर जाने वाले हैं। फिलहाल पीएम मोदी की बिहार की राजधानी पटना में हैं। वाराणसी पहुंचने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी में रोड शो करेंगे।इसके बाद एक दिन बाद यानी 14 मई को पीएम मोदी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि साल 2014 और 2019 में पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी। यहां से कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि वाराणसी में 13 मई को रोड शो के जरिए पीएम मोदी 5 किमी तक की यात्रा करेंगे। इस दौरान वो वाराणसी में लंका स्थिति पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा को पुष्प अर्पित करेंगे।
