चारधाम यात्रा में अव्यवस्थाओं का आलम……..

10 मई से शुरू हुई चार धाम यात्रा को लेकर दावे किए जा रहे हैं कि यात्रा सुगम और अच्छी चल रही है लेकिन हकीकत कुछ और ही दिखाई दे रही है. यात्रा पर आने वाले यात्रियों को इन दिनों जमा से दो चार होना पड़ रहा है.बदरीनाथ धाम तक पहुंचना तीर्थयात्रियों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है. धाम से लेकर यात्रा पड़ावों तक जगह-जगह तीर्थयात्री जाम में फंसे रहे.चारधाम के लिए अपनी आस्था और विश्वास के साथ निकले तीर्थ यात्रियों के लिए उनकी मंजिल केदारनाथ धाम जरूर है लेकिन उसके पहले की मुश्किलों से जूझना हर किसी के बस की बात नही है. यात्रा पड़ावों से लेकर धाम तक परीक्षा ले रही है. रविवार को धाम पहुंच रहे और वहां से लौट रहे तीर्थयात्रियों को कई जगहों पर घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है तो वहीं हाईवे पर जगह-जगह ऑलवेदर रोड परियोजना का काम चल रहा है.
