स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के करीबी बिभव पर लगाया मारपीट का आरोप…..

आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोमवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनके करीबी बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की।सुबह करीब 10 बजे सीएम आवास से मालीवाल ने पीसीआर कॉल की थी। कॉल के बाद दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री के सिविल लाइंस स्थित आवास पर पहुंची। मामले में पुलिस को अभी तक औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।बिभव कुमार हाल ही में तब सुर्खियों में आए जब दिल्ली सतर्कता विभाग ने उन्हें अवैध नियुक्ति का हवाला देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव के पद से बर्खास्त कर दिया।
